प्रयागराज में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण:डॉ. वीके सिंह ने दिलाई शपथ, विनोद पांडेय अध्यक्ष, राजेंद्र अनुरागी महामंत्री


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की जनपद इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, साथ ही शिक्षकों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि वे समाज का दर्पण होते हैं। समाज के निर्माण और दिशा तय करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। डॉ. सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक प्रशांत सिंह ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। मंडल अध्यक्ष अलका बाजपेई ने कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में विनोद कुमार पांडेय (अध्यक्ष), राजेंद्र अनुरागी (महामंत्री), विजय सिंह पटेल (कोषाध्यक्ष) और भारतेन्द्र कुमार त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी) शामिल हैं। अन्य पदाधिकारियों में प्रवक्ता रंजना पांडेय, उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, पंकज कुमार त्रिपाठी, रोहिताश्व तिवारी, इंद्रेश कुमार तिवारी, प्रमिला शर्मा, दुर्गा जायसवाल, जया शर्मा, कल्पना चौधरी शामिल थे। मंत्री पद पर ज्योति जायसवाल, संयुक्त मंत्री के रूप में योगेश प्रताप सिंह, प्रवीन कुमार शुक्ल, निशा शुक्ला, संध्या सिंह, रश्मि शर्मा, मनोरमा मिश्रा, सुमन रविदास, संजय शर्मा ने शपथ ली। मुकेश श्रीवास्तव ने लेखाकार और निरीक्षक पद की, जबकि सत्यांजलि मिश्रा ने आय-व्यय निरीक्षक पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्म प्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष सीमा सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र वीर सिंह, अनीता पांडेय, अजीत प्रताप सिंह, मनोज पाठक, शकील अहमद, दिलीप यादव और श्यामाकांत द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और संगठन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *