प्रयागराज के दो शिक्षक बने हैंडबॉल के प्रदेशीय चयनकर्ता:वाराणसी में 21 से 25 अगस्त तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता


प्रयागराज के दो शिक्षकों को वाराणसी में आयोजित होने वाली 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 21 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयागराज के सहायक अध्यापक रवीन्द्र मिश्र को अंडर-19 बालक वर्ग का चयनकर्ता बनाया गया है। वहीं, क्रॉस्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज की शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता रंजना सिंह को अंडर-17 बालिका वर्ग की चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों शिक्षक वाराणसी में होने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से आने वाली युवा प्रतिभाओं का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन करेंगे। दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय और सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी ने शुभकामनाएं दी हैं। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, क्रॉस्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या स्नेह लता यादव, मंडलीय खेल सचिव राजकुमार, जिला खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, महिला खेल सचिव रंजना सिंह, हैंडबॉल सचिव कौशल दीक्षित, अरुण पांडे, हस्बीन अहमद, उमेश खरे, अनूप श्रीवास्तव, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, मुकेश सिंह, अरविंद गौतम, वीरेंद्र सिंह और आलोक विश्वकर्मा सहित समस्त खेल परिवार ने भी दोनों चयनकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *