प्रतापगढ़ में जमीन विवाद पर बवाल:पुलिस और महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की, वीडियो आया सामने


प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान पुलिस और स्थानीय महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 26 जून, मोहर्रम के दिन की है। जानकारी के मुताबिक, विद्यावती देवी पत्नी राजेंद्र पटेल अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी पवन पटेल पुत्र जगनारायण पटेल ने निर्माण का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। महिलाओं से हुई धक्का-मुक्की विवाद की सूचना मिलने पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाया और स्थिति को सामान्य कराया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *