![]()
प्रतापगढ़ में चोरी की वारदातों के खुलासे के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जलपा नहर, सैफाबाद के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डब्लू वर्मा ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में डब्लू वर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी गोविंद सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम गोड़े, थाना कोतवाली नगर, को भी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों घायलों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
पुलिस मुठभेड़ में 2 चोरों के पैर में लगी गोली:प्रतापगढ़ में चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद, चेकिंग के दौरान फायरिंग कर भाग रहे थे