![]()
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय किशोर की बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में घायल किशोर के पिता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंधा पट्टी निवासी मुशर्रफ अली अपने 17 वर्षीय बेटे गालिब के साथ 24 जून को मोटरसाइकिल से कहीं गए थे। घर लौटते समय बिलासपुर तिराहे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली में चल रहा था दोनों का इलाज हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के एक हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पिछले कई दिनों से दोनों का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे उपचार के दौरान 17 वर्षीय गालिब ने दम तोड़ दिया। गालिब के पिता मुशर्रफ अली की हालत अब भी अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं। परिजनों ने बताया कि गालिब अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। एक तरफ जहां बेटे की मौत का दुख है, वहीं दूसरी तरफ परिवार के मुखिया (पिता) के आईसीयू में भर्ती होने के कारण पूरा परिवार गहरे संकट का सामना कर रहा है।
Source link
पीलीभीत में सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत:पिता आईसीयू में भर्ती, तेज रफ्तार बाइक ने मारी थी टक्कर