पीलीभीत में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:46.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, 150 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया


पीलीभीत में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्ता कॉलोनी में दबिश देकर 46.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण और 150 किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके से एक दंपति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त के आदेशों के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा की गई। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी, मनीष कुमार, आबकारी स्टाफ और न्यूरिया थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम ने न्यूरिया थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी के संदिग्ध स्थलों पर अचानक छापेमारी की। दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी सघन तलाशी के दौरान टीम को 46.5 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। इसके अतिरिक्त, शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 150 किलोग्राम लहन भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब बनाने के समस्त उपकरण और दो चालू भट्टियां भी जब्त की गईं। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी वासुदेव मंडल (पुत्र गोसाईं मंडल) और उनकी पत्नी गंगा मंडल को गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। आबकारी अधिकारी विजय पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *