पीएम ने 15 लाख कर्मचारियों को ₹2400 करोड़ हस्तांतरित किए:विकसित भारत योजना, ग्रेटर नोएडा में 4800 से अधिक को नियुक्ति पत्र मिले


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शुक्रवार शाम ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देश भर के 15 लाख कर्मचारियों के खातों में 2400 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में भी 4800 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से एक वर्चुअल बटन दबाकर ‘पीएम विकसित भारत योजना’ के तहत यह धनराशि सीधे कर्मचारियों के खातों में भेजी। इस पहल से देश भर के 15 लाख नवनियुक्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में 4800 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, लाभार्थी कर्मचारियों के खातों में लगभग 20 करोड़ रुपये की धनराशि पहली किस्त के रूप में हस्तांतरित की गई। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कुल 450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 350 लाभार्थी, 70 नियोक्ता, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और ईपीएफओ के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। जीएनआईडीए ऑडिटोरियम, नॉलेज पार्क-IV, ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नियोक्ताओं ने 23 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *