पीएम उम्मीदवारी पर कांग्रेस और TVK में विवाद:मंत्रियों ने विजय को प्रधानमंत्री का दावेदार बताया; कांग्रेस विधायक को विपक्ष की बेंच पर बैठाया


तमिलनाडु में कांग्रेस और TVK के बीच 2029 में पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर विवाद और बढ़ गया। इस बीच कांग्रेस विधायक थरहाई कथबर्ट की विधानसभा में सीट बदल दी गई है। अब वो विधानसभा में विपक्ष के साथ उनकी बेंच पर बैठेंगे। रविवार को ही राज्य के पर्यटन मंत्री एस. राजेश कुमार ने राहुल गांधी को 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर TVK ने राहुल गांधी का समर्थन नहीं किया, तो राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस मंत्री इस्तीफा दे देंगे। टीवीके के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आधव अर्जुन ने पहले कहा था कि देश का पीएम तमिलनाडु के किसी नेता के पास होना चाहिए। उनके बयान को पार्टी प्रमुख विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदार के तौर पर पेश किए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। MOTN सर्वे के बाद शुरू हुआ विवाद 27 अगस्त को इंडिया टुडे ने अपना MOTN (मूड ऑफ द नेशन) सर्वे जारी किया। उस सर्वे के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी प्रधानमंत्री पद की रेस में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में 48.7% लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। वहीं, राहुल गांधी 27.1% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन 9.2% लोगों ने विजय को पीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया था। खबर अपडेट हो रही है….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *