![]()
रायबरेली में सरकारी पानी की टंकी के एक ऑपरेटर की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बछरावां कोतवाली थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में हुई। मृतक की पहचान राम सजीवन के रूप में हुई है, जो पिछले पांच महीनों से जल शक्ति योजना ग्रामीण के तहत बनी पानी की टंकी में संविदा कर्मचारी के तौर पर पानी की आपूर्ति का काम कर रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने बीती रात सोते समय धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह 5 बजे पानी की आपूर्ति न होने पर जब वे ऑपरेटर से बात करने पहुंचे, तो उन्होंने राम सजीवन का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Source link
पानी टंकी ऑपरेटर की धारदार हथियार से हत्या:रायबरेली में सोते समय सिर पर किया वार, 5 महीने से संविदा पर कर रहे थे नौकरी