परिषदीय विद्यालयों में लगने वाले झूले जांच में दोबारा फेल:गुणवत्ताहीन सैंपल को समिति ने नकारा, 700 से अधिक स्कूलों में लगेंगे


परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए लगाए जाने वाले झूलों की गुणवत्ता जांच एक बार फिर फेल हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गठित समिति ने गुणवत्ताहीन झूलों के सैंपल को दोबारा अस्वीकार कर दिया है। जनपद के 700 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में पहले चरण में झूले लगाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें एक कार्यदाई संस्था ने लगभग 20 प्रतिशत कम दर पर टेंडर हासिल किया था। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने झूलों के सैंपल की गुणवत्ता जांच की। जांच में पाया गया कि झूलों की मोटाई निर्धारित मानक 2.1 एमएम से कम थी। इस कमी के कारण तीन सदस्यीय समिति ने सैंपल को अस्वीकार कर दिया। इस समिति में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रवि प्रकाश सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सीएन प्रदीप कुमार पाल और पीडब्ल्यूडी के एई आलोक सिंह शामिल हैं। समिति ने कार्यदाई संस्था को निर्धारित मानक के अनुरूप झूले बनाने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *