परिवार से कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी:लखनऊ में साड़ी से बनाया फांसी का फंदा: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में परिवार से कहासुनी के बाद 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कृपा शंकर (26) पुत्र सुरेश कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। वह हैनीमैन चौराहे पर पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी पुष्पा का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका था। कृपा शंकर अपने पीछे दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। मृतक के जीजा उमेश कुमार ने बताया कि घटना के समय कृपा शंकर के पिता किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे, जबकि उसकी मां बड़ी बेटी के पास दवा लेने गई थीं। इसी दौरान उसने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पड़ोसी किसी काम से छत पर पहुंचे तो कृपा शंकर को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कहासुनी के बाद आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *