पत्नी नाराज होकर गई तो युवक ने सुसाइड किया:मुरादाबाद में मकान मालकिन ने खिड़की से लटका शव देखा तो निकली चीख


मुरादाबाद में कटघर के पीतल बस्ती के कमला नगर में किराए के मकान रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने कमरे की छत में लगे कुंडे में चादर के फंदा बना फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया।
मकान मालकिन ने खिड़की लटके युवक के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई को फोन कर सूचित किया। भाई के आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेजा है। मकान मालिक ने बताया कि सुबह दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। मूल रूप से जनपद संभल के थाना व गांव हजरतनगर गढ़ी के रहने वाले रितेश शर्मा पुत्र दिनेश दो वर्ष से पीतल बस्ती के कमला नगर में पुष्पा के मकान में किराए पर रह रहा था। रितेश के साथ उसकी दूसरी पत्नी शकुंतला भी रहती थी। सोमवार को दोनों के बीच लगभग 12 बजे किसी बात पर झगड़ा हो गया और पत्नी शकुंतला नाराज होकर रितेश को कमरे में छोड़ कर चली गई।इस बीच रितेश कमरे अकेला था। रितेश पहले एमआर के कार्य करता था ,लेकिन पिछले काफी दिनों से उसके पास कोई काम नहीं था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।लेकिन इस बार झगड़े के बाद रितेश ज्यादा परेशान हो गया था। रितेश ने मरने पहले नये मुरादाबाद में रह रहे अपने भाई अनुज को फोन किया और केबल आई लव यू बोला फोन काट दिया। काफी देर तक रितेश के नीचे न आने पर मकान मालकिन पुष्पा पांच बजे ऊपर गई और खिड़की झांक कर देखा तो रितेश का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था।जिसे देखकर मकान मालकिन की चीख निकल गई। मकान मालकिन की चीख सुन आस पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही मौके थाना कटघर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के फोन से उसके भाई अनुज को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे भाई व अन्य परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। घटना स्थल पर फॉरेंसिक विभाग की टीम ने पहुंच कर साक्ष्य संग्रहित किए है। थाना कटघर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मृतक की दूसरी पत्नी की तलाश करने मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *