![]()
हरदोई में पत्नी की मौत के मामले में आरोपी पति ने आत्महत्या कर ली है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सूरज ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 2018 की है, जब सूरज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही पुलिस पत्नी की मौत के बाद उसकी मां ने दामाद सूरज के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। सूरज पेशे से राजमिस्त्री था। उसके दो बेटे चुनमुन, जसकरन और एक बेटी संगीता हैं। मंगलवार सुबह सूरज की मां उसे बुलाने कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने सूरज का शव चारपाई के सहारे गमछे से लटका देखा। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, सूरज शराब का आदी था और पत्नी की मौत से जुड़े मुकदमे के कारण अवसादग्रस्त था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी। पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
पत्नी की मौत के आरोपी पति ने की आत्महत्या:हरदोई में 2018 में पत्नी की मौत के मामले में था आरोपी, केस विचाराधीन