पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी

अंबिकापुर | ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 जुलाई 2026 तक किया जा रहा था। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा देने के लिए अब इसका विस्तार 31 जुलाई 2026 तक 4-4 फेरों के लिए किया गया है। विस्तार के बाद गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से 20 से 29 जुलाई तक 4 फेरा चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 22 से 29 जुलाई तक 2 फेरा चलेगी। यह हर बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 24 से 31 जुलाई तक 2 फेरा चलेगी। यह हर शुक्रवार को चलेगी। इन ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया स्टेशनों पर रहेगा। यात्री यहां से ट्रेन में चढ़ सकेंगे। स्पेशल ट्रेन में 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 2 जनरल, 4 स्लीपर, 7 एसी-3, 7 एसी-3 इकॉनमी कोच रहेंगे। कुल 22 कोच की सुविधा मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *