![]()
देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र के रनिहवा उर्फ चिरईगोड़ा हरिजन बस्ती में शनिवार दोपहर पंखा ठीक करते समय करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सिकंदर गौतम (16), पुत्र रमेश प्रसाद गौतम, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने घर में खराब पंखा ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा। सिकंदर तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई का नाम जितेंद्र (18) और छोटे भाई का नाम उपेंद्र (13) है। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मां लीलावती देवी और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि सिकंदर स्वभाव से शांत, मिलनसार और मृदुभाषी था।
Source link
पंखा ठीक करते समय करंट लगने से किशोर की मौत:देवरिया में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया