![]()
इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब (प्रेस क्लब) ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉनसन स्कूल में 16वें पत्रकार परिवार मिलन समारोह “पहल” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकार परिवारों को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और आपसी संवाद को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी और अपना दल (एस) के नेता किशन सरोज ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिलाओं के लिए रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली प्रतियोगिता में 73 महिलाओं ने, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में 46 महिलाओं ने भाग लिया। बच्चों के लिए तीन आयु वर्गों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 5 से 10 वर्ष वर्ग में 51, 10 से 15 वर्ष वर्ग में 66 और 15 से 18 वर्ष वर्ग में 48 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में आकांक्षा पटेल ने प्रथम, सोनम मिश्रा ने द्वितीय और प्रियांशी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका श्रीवास्तव प्रथम, आराधिता त्रिपाठी द्वितीय और पूनम चौधरी तृतीय रहीं। बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के विजेताओं की घोषणा भी की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. किरण मिश्रा, नेहा मालवीया और सोनम जायसवाल शामिल थीं। क्लब के सचिव मुनेंद्र बाजपेयी ने बताया कि “पहल” का उद्देश्य पत्रकार परिवारों को साल में एक बार एक साथ लाकर उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता संयोजक राजीव रंजन मिश्रा ने जानकारी दी कि सभी विजेताओं को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर पत्रकारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं क्लब के संरक्षक रतन दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष नारायण, पूर्व सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, अनंत राम कुशवाहा, मोहम्मद मोईन, दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक श्याम मिश्र, डॉ. सर्वेश दुबे शोएब रिजवी, दीपक गंभीर, मनीष पालीवाल, मेराज अहमद, विमल श्रीवास्तव, , पंकज चौधरी, सचिन प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राजीव खरे, रजनीश केसरवानी, विद्याकांत शुक्ल, मुलायम सिंह विसेन शामिल रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन स्थित बिशप जानसन स्कूल में किया गया।
Source link
न्यूज रिपोर्टर क्लब की 'पहल' में प्रतिभाओं का संगम:पत्रकार परिवारों के बच्चों-महिलाओं ने रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग में दिखाई कला