![]()
नौबस्ता में दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर बाइक में बैठी महिला और उसके पति को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बच्चा उछलकर दूर जा गिरा, जबकि महिला और उसका पति बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इस दौरान डंपर के पहिए की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। पति और उसके दूधमुंहे बेटे को चोटें आईं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के संग कल्याणपुर स्थित मायके गई थी बिधनू के रमईपुर निवासी सलमान सिलाई कारीगर हैं। वह सूरत में नौकरी करते है। परिवार में उनकी 26 वर्षीय पत्नी परवीन बानो और डेढ़ साल का बेटा है। परवीन के भाई अकील के मुताबिक सलमान के सूरत से आने के बाद परवीन बच्चे को लेकर कल्याणपुर स्थित मायके आई थी। मंगलवार को सलमान बाइक से परवीन और बेटे को लेकर घर लौट रहा था। गल्ला मंडी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में परवीन की मौके पर मौत हो गई। सलमान और उसके बेटे को भी चोटे आईं हैं। वहीं राहगीरों के खदेड़ने पर चालक कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर भाग निकला। कार्यवाहक नौबस्ता थाना विनोद कुमार यादव ने बताया कि परवीन के भाई अकील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
नौबस्ता में डंपर की टक्कर से महिला की मौत:बच्चे के साथ मायके से लौट रही थीं, पति-बेटा घायल, डंपर छोड़कर ड्राइवर भागा