![]()
इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार को नोएडा के सब रजिस्ट्रार कार्यालय नोएडा-1 (एसआरओ-1) में पहुंची। वहां रिकार्ड की जांच की। इस दौरान हजार करोड़ से ज्यादा के लेन देन संदिग्ध मिले। सर्वे के दौरान संपत्ति रजिस्ट्रियों के रिकॉर्ड में अमान्य, अधूरे और दोषपूर्ण पैन नंबरों की बड़ी संख्या मिली। जिससे बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका है। टीम ने डिजिटल डेटा, रजिस्ट्रियों के दस्तावेज भी खंगाले। फॉर्म-61 और फॉर्म-61A की रिपोर्टिंग में भी अंतर सामने आया है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इस तरह की छानबीन होने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बता दे इससे पहले कानपुर और कानपुर देहात के रजिस्ट्री कार्यालयों में भी इनकम टैक्स की टीम को सैकड़ों करोड़ की अनियमितताएं मिली थी, जिसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी रजिस्ट्री रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की गई है। नोएडा में सामने आया मामला उसी जांच का हिस्सा माना जा रहा है। टीम के अनुसार यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों और दस्तावेज तैयार करने वाले एजेंटों के खिलाफ आयकर अधिनियम और अन्य प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है। बता दे इससे पहले भी इनकम टैक्स विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी कर अनियमितताओ को दूर करने के लिए कहा गया था।
Source link
नोएडा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इनकम टैक्स ने पकड़ी अनियमितता:टीम को रजिस्ट्रियों के रिकार्ड मिले अधूरे, डिजिटल डेटा भी खंगाला