![]()
शहर में साफ-सफाई और जलभराव की शिकायतों पर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। लापरवाही पाए जाने पर तीन सुपरवाइजरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ये जानकारी ओएसडी क्रांति शेखर ने दी वहीं तीन मैनेजर और पांच जूनियर इंजीनियरों का एक महीने का वेतन स्थायी रूप से काटने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई प्राधिकरण के महाप्रबंधक (जीएम) एस.पी. सिंह के निर्देश पर की गई। दरअसल, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों को 15 जुलाई तक शहर के सभी नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब भी करीब 30 प्रतिशत नालों की सफाई अधूरी है। साथ ही शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर और खराब सफाई व्यवस्था की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई। 10 वर्क सर्किलों की होगी विशेष निगरानी
प्राधिकरण ने शहर में जलभराव और सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं। ओएसडी इंदू प्रकाश को वर्क सर्किल-1 से 5 और जीएम आर.एस. यादव को वर्क सर्किल-6 से 10 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी प्रत्येक सर्किल में सफाई और नालों की स्थिति का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सीधे सीईओ कृष्णा करुणेश को सौंपेंगे। बड़े एक्शन लेने की तैयारी
प्राधिकरण का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में जलभराव और सफाई व्यवस्था में तेजी से सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
Source link
नोएडा में सफाई पर बड़ी कार्रवाई:3 सुपरवाइजर बर्खास्त, 3 मैनेजर और 5 जूनियर इंजीनियरों का एक महीने का वेतन कटा