नोएडा में तापमान 43 डिग्री सेल्यिसस:तीन दिनों तक बढ़ेगा तापमान, इसके बाद होगी बारिश , 70 प्रतिशत नमी


नोएडा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी की मात्रा 70 प्रतिशत रहेगी। 11 जून तक लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। 11 जून को तापमान 43 डिग्री तक जाएगा। हालांकि 12, 13 ओर 14 जून को बारिश के आसार है। इसे प्री मानसून का बारिश बोला जा सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान 41- 42 डिग्री बना रहेगा। साथ ही नमी की मात्रा 70 प्रतिशत रहेगी। ऐसे में उमस और तेज गर्मी झेलनी पड़ेगी। 11 जून तक आसमान साफ है। मंगलवार को तेज धूप के साथ हवा की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा रहेगी। कोई भी वार्निंग नहीं है। ऐसे में तेज धूप निकलेगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। लोगों से जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने के लिए कहा है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर में रहने, अपने को हाइड्रेट रखने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है। ताकि गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *