नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाएगा:दोपहर में आंधी आने संभावना, नमी के चलते झेलनी पड़ रही तपन


शहर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह के समय ही धूप तीखी रही, जिसके चलते सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को करीब 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो सकती है। दोपहर में बदल सकता है मौसम
वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और देर शाम के समय मौसम थोड़ा सामान्य रह सकता है, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। वातावरण में नमी की मात्रा करीब 40 प्रतिशत रहने से उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। आईएमडी के मुताबिक दोपहर में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इससे लोगों को राहत मिल सकती है। दो से तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान
हवा की रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। हल्की हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज धूप के कारण दिनभर गर्मी बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *