नोएडा के सेक्टर-63 गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग:शॉट सर्किट हो सकती है वजह, दमकल की चार गाड़ियां बुझाने का कर रही प्रयास


नोएडा के सेक्टर-63 के बी ब्लाक में एक गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर सेट बैक वाले स्थान पर लगी। यहां कंपनी का जनरेटर रखे है। आग तेजी से फैली। कंपनी में आग की जानकारी मिलते ही लोगों बाहर आ गए। आग में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। आग से फैक्ट्री में नुकसान हुआ है। आग करीब पौने दो बजे के आसपास लगी। गार्ड ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की तीन से चार गाड़ियों को भेजा गया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास की इमारतों पर भी का छिड़काव किया गया। ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। आग का धुंआ काफी दूर से देखा जा सकता है। आग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि जिस तरह से काला धुआं उठ रहा है। जनरेटर के आसपास भी आग लगी हो सकती है। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *