नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कोड होगा DXN:आज से टिकट बुकिंग पर हो सकता है फैसला, इंडिगो की होगी पहली फ्लाईट


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए टिकट कब से बुक होंगे। इसका फैसला आज हो सकता है। एयरपोर्ट पर 15 जून से पहली विमान सेवा शुरू होनी है। किस किस प्लेटफार्म से टिकट बुक किए जा सकेंगे इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बता दे मेक माई ट्रिप पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान डीएक्सएन कोड से होगी। ऑनलाइन यह कोड पिछले कुछ माह से दिख रहा है। हालांकि सर्च करने पर फ्लाइट नहीं दिखा रहा। यह सभी जानकारी आज ऑनलाइन हो सकती। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। इसमें 3900 मीटर लंबा रनवे, एक टर्मिनल भवन, एटीसी टॉवर और 30 एकड़ में कार्गो हब शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था। अब यहां से घरेलू और कार्गो उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है। इंडिगो की होगी पहली फ्लाइट
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम मंजूर होने के बाद अधिकारिक तौर से उड़ान के लिए 15 जून तय की गई है। शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस ही अपने सेवा देगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एयरलाइंस भी सेवा शुरू करेगी। पिछले दिनों यापल की बोर्ड बैठक में 17 शहरों के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव मिला था। 30 दिन पहले से होगी टिकट बुकिंग
एयरपोर्ट पर उड़ान से 30 दिन पहले टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने का नियम है। ऐसे में आज होने वाली मीटिंग का इसका फैसला संभवता हो सकता है। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान के पहले दिन से ही बस सेवा शुरू हो जाएगी। राज्यों के परिवहन निगम ने बस संचालन को लेकर अपने रूट तय कर लिए हैं। एयरपोर्ट से उत्तरप्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड तक बसें चलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *