नेपाल में ग्लेशियर फटा, बाढ़ से जनजीवन प्रभावित:अमेठी प्रशासन ने फंसे लोगों की जानकारी मांगी, हेल्पलाइन जारी


नेपाल में ग्लेशियर फटने के कारण आई भीषण बाढ़ से व्यापक जन-धन हानि हुई है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जनपद के प्रभावित लोगों से तत्काल सूचना उपलब्ध कराने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को नेपाल राष्ट्र में ग्लेशियर फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इससे नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी और सीमावर्ती राष्ट्र है, जहां उत्तर प्रदेश के नागरिकों का आवागमन विभिन्न कारणों से होता रहता है। ऐसी स्थिति में यदि जनपद अमेठी का कोई सदस्य या परिजन इस आपदा के कारण नेपाल में फंसा हुआ है अथवा किसी प्रकार से प्रभावित हुआ है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति की जानकारी बिना विलंब जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अमेठी के मोबाइल नंबर 7830318428 पर उपलब्ध कराएं। इससे प्रदेश सरकार के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिला प्रशासन प्रभावित व्यक्तियों की सहायता हेतु पूरी तरह संवेदनशील एवं तत्पर है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *