कन्नौज में जहरखुरानी गिरोह से पुलिस मुठभेड़:गोली लगने से एक बदमाश घायल, कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर की थी लूटपाट, 3 गिरफ्तार


कन्नौज के उमर्दा क्षेत्र में शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके 2 साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसने 2 महीने पहले की वारदात को कबूल किया है। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा गांव के पास निचली गंग नहर की पटरी का है। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के 3 बदमाशों को घेर लिया। यहां सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह की मौजूदगी में इंदरगढ़ थाना पुलिस और तिर्वा कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके दो साथी भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम राजू बेरिया उर्फ रघुवीर निवासी ग्राम पलरी थाना तालग्राम, विपिन उर्फ गोलू और रिंकू निवासीगण बहेरीउमरी डेरापुर जिला कानपुर देहात बताया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अपाचे बाइक बरामद की। जिसके वह लोग कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने बाइक सीज कर दी। मामले को लेकर सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि ये तीनों शातिर बदमाश है और अंतरराज्यीय जहर खुरानी गिरोह के सदस्य है। बदमाशों के खिलाफ कई केस दर्ज है। 23 जून को की थी वारदात बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने 2 महीने पहले की लूट की वारदात को कबूल किया। बदमाशों ने बताया कि 23 जून को उन लोगों ने औरैया जिले के बेला कस्बे से एक युवक को बाइक पर लिफ्ट दी थी। रास्ते मे उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने पर उसे कन्नौज जिले के निकारीपुर गांव के पास फेंक दिया। जबकि उसके पास से सोने की चेन, सोने की अंगूठी, 5500 रुपए और मोबाइल लूट लिया था। फर्जी आधार का इस्तेमाल करते
पकड़े जाने पर बदमाशों ने बताया कि वह लोग पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। बदमाश राजू बेरिया के पास राजू यादव नाम का आधार कार्ड रहता। जिसमें उसका पता तालग्राम थाना क्षेत्र के पलरी गांव की वजाय उत्तर पूर्वी दिल्ली के मंडोली विस्तार का पता दर्ज है। फर्जी नाम और आते के आधार कार्ड से वह पुलिस को गुमराह करता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *