निक्की भाटी मौत मामले में 9 महीने बाद समझौता:पंचायत में बनी सहमति, बहन कंचन ससुराल लौटेगी; बच्चों के नाम होगी संपत्ति


ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी मौत प्रकरण में करीब नौ महीने से चला आ रहा विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। पंचायत की मध्यस्थता में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया है। कई दौर की बातचीत के बाद बच्चों के भविष्य और पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह सहमति बनी। समझौते के तहत निक्की भाटी की बहन कंचन अपने ससुराल वापस जाएंगी। इसके अलावा निक्की के बच्चों के नाम संपत्ति हस्तांतरित करने पर भी दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी है। परिवार के लोगों का कहना है कि यह फैसला बच्चों के अधिकार सुरक्षित करने और उनका भविष्य बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। अदालत में दाखिल होगा शपथ पत्र सूत्रों के मुताबिक, समझौते के बाद निक्की का परिवार अदालत में एफिडेविट दाखिल कर मामले को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगा। बताया जा रहा है कि पंचायत में दोनों पक्षों के बुजुर्गों और समाज के गणमान्य लोगों के बीच लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। संदिग्ध मौत के बाद सुर्खियों में आया था मामला गौरतलब है कि 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते मामला काफी चर्चा में रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी और निक्की के पति विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले में निक्की की सास, ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि विपिन भाटी अभी भी जेल में बंद है। घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। अब पंचायत की पहल के बाद विवाद खत्म होने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *