नाले में मिली नवजात बच्ची:अमेठी में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने किया रेस्क्यू, जिला अस्पताल के NICU में भर्ती कराया


अमेठी में एक नवजात बच्ची सड़क किनारे नाले में मिली, जिसे चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस टीम ने सुरक्षित बचाया। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना जनपद के इन्हौना थाना क्षेत्र अंतर्गत गणपति यात्री प्लाजा के पास चिरौली गांव में हुई। सड़क किनारे नाली में नवजात बच्ची के पड़े होने की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, केस वर्कर रुचि सिंह, सुपरवाइजर रोशन लाल और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने बच्ची को नाले से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान बच्ची का वजन कम पाया, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मलिक मोहम्मद जायसी जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में रेफर कर दिया गया। बच्ची का उपचार अब जिला अस्पताल में जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *