नाबालिग भांजी का दुष्कर्म कराने वाली महिला गिरफ्तार:शाहजहांपुर में आरोपी का साथ दिया, गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया


शाहजहांपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी नाबालिग भांजी का दुष्कर्म कराने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का आरोप है। इस मामले में पुलिस आरोपी महिला को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। नाबालिग के मामा ने 14 फरवरी को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक युवक ने उनकी नाबालिग भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात कराया गया। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि नाबालिग के साथ इस घटना को अंजाम देने में उसकी महिला रिश्तेदार ने भी आरोपी युवक का साथ दिया था। जब घर में कोई नहीं होता था, तब यह महिला रिश्तेदार नाबालिग को घर के अंदर बुलाती थी और युवक से मिलने का समय देती थी। विवेचना के दौरान पुलिस को महिला रिश्तेदार के खिलाफ कई साक्ष्य मिले। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाईं और आरोपी महिला की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एमनई जलालनगर के पास से आरोपी महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपना साथ देना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला नाबालिग पीड़िता की रिश्तेदार है। विवेचना में उसके खिलाफ आरोपी का साथ देने के सबूत मिले थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *