![]()
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। मुख्तार अब्बास ने भाजपा नेताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस निर्मित निर्देशित वोट चोरी का हारर शो जनता के बीच टांय टांय फिस्स हो रहा है। कहा कि उनकी प्रजातंत्र को बंधक बनाने की सनक बिहार पश्चिम बंगाल असम के चुनाव में धाराशाई हो गई। आगे उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी धूलधूसरित होगी। भाजपा और उसके सहयोगी दलों का भारत की 78% आबादी और 22 राज्यों में सुशासन का ध्वज फहर रहा है। मोदी के रूप में काबिल नेतृत्व मिला मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जनता का जनादेश भाजपा के सुशासन का संकल्प और सनातन के सम्मान का परिणाम है। भारत में सुशासन और सनातन का अमृत काल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के दौरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को कामयाब सरकार और काबिल नेतृत्व मिला है जो संकट में संकटमोचन बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है। वर्तमान वैश्विक संकट में भी सरकार समाज संयम समक्षदारी और सावधानी से भारत को वैश्विक संकट से मुक्ति दिलाएगा। लेकिन कुछ दल के नेता सकंट में समाधान ढूंढने के बजाय सियासी व्यवधान में जुट जाते हैं। ऐसे साजिशी सिंडीकेट से हमें सावधान रहना होगा। नकवी ने कांग्रेस सपा पर हमला करते हुए कहा कि लफ्फाजी और लंपटलाबी का सत्तालोलुपता सुरूर और गुरुर चुनावी मैदान में लगातार गन्ना खा रहा है। इस बार भी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस को झटका झेलना पड़ेगा।
इनका परिवार तंत्र का जुगाड का जमघट भी जनादेश के पनघट पर नहीं पहुंच पाएगा। और आगे कहा कि मोदी और योगी का शासन समावेशी विकास समाज में सुरक्षा सम्मान, सशक्तिकरण की गारंटी है। और भाजपा सुशासन, भारत के सम्मान समृद्धि सुरक्षा के लिए जरूरी है क्योंकि भाजपा का विस्तार भारत के विकास से जुड़ा है। सड़क पर नमाज न पढ़ें उन्होंने नमाज पढ़ने के विषय को लेकर कहा कि नमाज पढ़ना ऊपर वाले के प्रति प्रार्थना करना है। सभी के कल्याण के प्रति इबादत करना है। समाज में भाईचारा बना रहे, रही बात सड़क पर नमाज पढ़ने की तो इससे आम जनता प्रभावित होगी और लोगों आने जाने में दिक्कत होगी, इसलिए सभी मुस्लिम भाइयों को कानून का पालन करते हुए हमारे पुरखों के द्वारा बनाए गए हजारों मस्जिदें हैं और ईदगाह हैं वहां नमाज पढ़नी चाहिए। कुछ चांडाल चौकड़ी के लोग नमाज के नाम सियासी सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं। इससे हमें बच के रहना होगा और चांडाल चौकड़ियों के साजिश से बचना होगा। उन्होंने नीट परीक्षा में हुएं पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि जो लोग विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किए हैं उनके साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएं जिससे की आगे ऐसी घटना फिर न घटने पाएं।
Source link
नकवी बोले- भारत में सुशासन और सनातन का अमृत काल:मुख्तार अब्बास ने कहा- सड़क पर नमाज न पढ़ें, चांडाल चौकड़ी से बचें