धूप निकालेगी पसीना, शाम को बारिश दिलाएगी राहत:अधिकतम पारा 34.7 पहुंचा, उमस व गर्मी से लोग हुए परेशान


शहर में सोमवार को मौसम बदला हुआ रहेगा। सुबह के समय हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं, शाम होते ही बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण मौसम में उमस का असर भी रहेगा। कहीं बादल छाए रहेंगे तो कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। 11 अगस्त तक आएंगे बादल मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी मौजूद होने और नई मौसमी प्रणालियां बनने से नमी का फ्लो बढ़ रहा है। इसके चलते 11 अगस्त तक कानपुर मंडल में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। धूप निकली तो बढ़ेगी गर्मी विशेषज्ञ बताते हैं कि बारिश के दौरान गरज वाले बादल, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में सतही तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि मौसम के बीच-बीच में धूप निकलने की संभावना है। धूप निकलने के बाद उमस लोगों को परेशान कर सकती है। रविवार को शाम को बदला मौसम सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार सुबह से तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। शाम होते ही अचानक बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बारिश थमने के बाद उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होता रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *