धीरेंद्र शास्त्री बोले-हिंदू राष्ट्र के लिए इस साल रथयात्रा निकालेंगे:जिन्हें बाबा बागेश्वर से दिक्कत, वो सुधर जाएं; प्रयागराज में हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है। पहले दिन उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा। उसके लिए प्रयास जारी है। हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर इस वर्ष हम रथ यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा 4 जुलाई को करेंगे, पूरी रथ यात्रा की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा- जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम, श्याम, हनुमान, बाबा बागेश्वर से दिक्कत है, वो पतली गली से लाहौर खिसक लें। सुधर जाएं, वरना भारत का कानून सुधार देता है। यूपी की पुलिस वैसे भी फेमस है। गाड़ी तो पलट ही जाती है। यहां गर्मी बहुत, आज से कथा 5 बजे शुरू होगी
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ प्रयाग में लगा। ये सनातन की धरती है। अपने घरों पर आप कुछ भी बने रहो, लेकिन दिलों में विचार रखिए- हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। हमने सुंदर कांड को चुना है। तीन दिन तक हम कथा सुनाएंगे। यहां गर्मी बहुत है, दिन में आपके लिए आना कठिन है। इसलिए हमने तय किया कि कथा 4-5 बजे शुरू करें। नहीं तो, पता चले कि कथा सुनने आए और मोक्ष हो जाए, बहुत कठिन है भैया। बरेली के मौलाना को दिया जवाब ज्ञानवापी में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के एक मौलाना की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जैसे राम मंदिर बना, वैसे ही एक दिन ज्ञानवापी पर भी भगवा लहराएगा। वह मंगलवार दोपहर को हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से करेलाबाग तक कार, फिर यमुना में स्टीमर से अरैल सेल्फी प्वाइंट पहुंचे। उनके पहुंचने पर भक्तों ने बागेश्वर बाबा के जयकारे लगाए। शास्त्री बोले- लेंसकार्ट वाले लाहौर में कंपनी खोल लें
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- लेंसकार्ट कंपनी ने अपने वर्कर पर पाबंदी लगाई है कि कोई तिलक नहीं लगा कर आ सकता। मंगलसूत्र पहनकर, सिंदूर लगाकर नहीं आ सकता। तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले। भारत में काहे मर रहा है। तेरो कक्का का भारत है क्या? हां, हमारे तो बाप का भारत है। जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम, श्याम, हनुमान, बाबा बागेश्वर से दिक्कत है, वो पतली गली से लाहौर खिसक लें। लेंसकार्ट वालों से भी कहेंगे, तुम गड़बड़ हो गए हो। सुधर जाओ, वरना भारत का कानून सुधार भी देता है। मैं हिंदुओं से कहता हूं- आज उन्होंने तुम्हारे मंगलसूत्र, तिलक पर उंगली उठाई। अगर हम हिंदू एकजुट नहीं हुए तो कल तुम्हारी बिरादरी, सनातन और बच्चों पर उंगली उठाएंगे। कल हमारी गीता और रामायण पर भी उंगली उठाएंगे। हालांकि, दो दिन पहले आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा अब एक नई और पारदर्शी ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी है। यमुना किनारे 13 हजार स्क्वायर फीट में पंडाल
यमुना तट स्थित कथा स्थल पर 13 हजार वर्गमीटर में भव्य पंडाल बनाया गया है। आज 21 अप्रैल से शुरू हुई कथा 23 अप्रैल को समाप्त होगी। पहले दिन पंडाल में करीब 20-22 हजार श्रद्धालु पहुंचे। करीब छह एकड़ एरिया में कथा के आयोजन की व्यवस्था है। पंडाल में भक्तों के आने और जाने के लिए 8 एंट्री गेट बनाए गए हैं। 3000 पुलिसकर्मी, 500 सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी के लिए लगाए गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए भारी भीड़ के बीच एक भक्त व्हीलचेयर पर पहुंचा। BJP नेता ने कराया कथा का आयोजन
हनुमंत कथा के यजमान प्रयागराज के रहने वाले BJP नेता डॉ. उदय प्रताप सिंह हैं। वह हरिनारायण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के डॉयरेक्टर हैं। इनके कुल पांच कॉलेज हैं। इसके अलावा राइस मिल है। इनके पिता की एक फैक्ट्री मीरपुर में थी। बाद में उदय प्रताप प्रॉपर्टी का कारोबार करने लगे। डॉ. उदय प्रताप सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से भी कई बार मुलाकात की है। वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी भी हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई कार्यक्रम कराए हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट, क्रिकेटर सुरेश रैना, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, गायक हंसराज रघुवंशी समेत अन्य कई फिल्मी कलाकार शामिल हो चुके हैं। 6400 वर्गफीट का विशाल स्टेज, सामने VVIP गैलरी कथा के लिए लगभग 100 फीट लंबा और 64 फीट चौड़ा, कुल 6400 वर्गफीट का स्टेज बनाया है। स्टेज के पीछे 4 वीवीआईपी रूम हैं। स्टेज के सामने लगभग 3000 वर्गफीट में वीवीआईपी गैलरी बनाई गई है जहां सोफे लगाए गए हैं। यहां 200 से अधिक VVIP के बैठने की व्यवस्था है। इसी के पीछे 500 वीआईपी के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। पंडाल में LED स्क्रीन, 250 पंखे और वीवीआईपी रूम श्रद्धालुओं को हर कोने से कथा का अनुभव देने के लिए पंडाल के बीच में और पीछे के एरिया में 8 बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई हैं। गर्मी से राहत दिलाने के लिए 250 से ज्यादा पंखे लगाए गए हैं। 3000 पुलिसकर्मी, 8 ASP और 21 DSP तैनात हनुमंत कथा के दौरान करीब 3000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें 8 एडिशनल एसपी और 21 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी होंगे। पूरे आयोजन स्थल को 8 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 10 फायर टेंडर और फायर ब्रिगेड की टीम भी रहेगी। आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाई गई है। आकस्मिक स्थिति के लिए रिजर्व फोर्स भी तैनात रहेगी। हनुमंत कथा के दौरान करीब 500 CCTV कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। कंट्रोल रूम से मास्टर स्क्रीन के जरिए 24 घंटे नजर रखी जाएगी। 50 बेड का अस्पताल और 40 हजार लोगों का भंडारा रोज कथा के दौरान भीड़ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस रहेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए 50 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती रहेगी। कथा के दौरान रोज 40 हजार लोगों के लिए भंडारा तैयार किया जा रहा है। जो कि अलग-अलग पंडाल में बांटा जाएगा। 8 पार्किंग, 350 ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए गए कथा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आठ पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन्हीं पार्किंग में श्रद्धालु अपने वाहन खड़े करेंगे और इसके बाद उन्हें मुख्य आयोजन स्थल तक जाने के लिए पैदल जाना होगा। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए करीब 350 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो मंगलवार सुबह से ही ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *