देहरादून में बजरंग दल नेता के मर्डर के बाद बवाल:आगजनी, पत्थरबाजी; इंटरनेट बंद, हत्या के केस में 4 गिरफ्तार


उत्तराखंड के देहरादून में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में बजरंग दल के एक नेता की हत्या कर दी गई। इसके बाद विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में तनाव भड़क गया। आरोपियों के घर में आग लगा दी गई है और पूरे इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण माहौल है। आने-जाने वाले लोगों पर पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रशासन ने इलाके का इंटरनेट अगले आदेश तक बंद करवा दिया है। मौके पर कई थानों की पुलिस और प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया है। तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा विवाद… 1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। 3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *