![]()
देवरिया में समाजवादी पार्टी इंटलेक्चुअल फोरम (SPIF) की पहली बैठक रविवार को शहर के सोंदा स्थित नंद पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपीआईएफ के जिला प्रभारी प्रो. संतोष कुमार यादव ने की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “बौद्धिक क्रांति – सत्ता परिवर्तन की ओर” विषय पर संगठन को मजबूत करना और बौद्धिक वर्ग को पार्टी से जोड़ना था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रो. एस.के. श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के कई बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. एस.के. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि बौद्धिक प्रकोष्ठ समाज में वैचारिक मजबूती लाने का कार्य करेगा। उन्होंने जोर दिया कि यह मंच जनसंवाद के माध्यम से बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से समाज के सामने उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए बौद्धिक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रो. श्रीवास्तव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए बौद्धिक जनों को एकजुट करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभिन्न संगोष्ठियों और संवाद कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे भविष्य में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी प्रो. संतोष कुमार यादव ने बताया कि यह बौद्धिक फोरम समता, समानता और बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना के लिए कार्य करेगा। उन्होंने उल्लेख किया कि देवरिया जिले में यह पहली बौद्धिक संगोष्ठी है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने, भाईचारा कायम करने और लोगों को वैचारिक रूप से प्रबुद्ध करने का संकल्प लिया गया। प्रो. यादव ने यह भी कहा कि समरस समाज की स्थापना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना इस बौद्धिक प्रकोष्ठ का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा कपीश श्रीवास्तव, डॉ. शिव सहाय चौधरी, प्रो. सूरज गुप्ता, अनमोल भारती, डॉ. विमल कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, मोहन गुप्ता, डॉ. बृजेश प्रजापति, अवनीश यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, विनोद यादव, घनश्याम यादव, अजय पटेल, सुभाष कुशवाहा, विजय यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, एडवोकेट राजू यादव, मंतोष यादव, सुधीर कुमार, नंद कुमार यादव, जयप्रकाश भारतीय, विजय प्रताप, विकास गौतम, हरीश नंद सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link
देवरिया में सपा इंटलेक्चुअल फोरम की बैठक:'बौद्धिक क्रांति-सत्ता परिवर्तन' का लिया संकल्प