देवरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव:गूलर के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था, पुलिस पहचान में जुटी


देवरिया तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पश्चिम स्थित एक गन्ने के खेत में बुधवार सुबह 10 बजे एक अज्ञात महिला का शव गूलर के पेड़ से लटका मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों तथा अन्य थाना क्षेत्रों में संपर्क किया गया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला ने सफेद रंग का ब्लाउज और क्रीम रंग का पेटीकोट पहन रखा था। उसके हाथ, पैर और पेट पर सफेद दाग के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *