देवरिया में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज


देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के चनुकी टोला बाईपार गांव में सोमवार रात एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती घर में मृत मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चनुकी टोला बाईपार निवासी सत्येंद्र यादव की बेटी नंदिनी (18) सोमवार रात अपने घर में मृत पाई गईं। युवती के मृत मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भाटपाररानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति पुलिस के मुताबिक, युवती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में माहौल गंभीर बना हुआ है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर युवती की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *