![]()
देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार शाम एक महिला का शव उसके नए मकान के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शलोनी तिवारी, पत्नी केदार नाथ तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया कि परिवार ने हाल ही में पिड़रा नहर के पास जमीन खरीदकर दो मंजिला मकान बनवाया था। शनिवार शाम करीब छह बजे घर के एक कमरे में शलोनी का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस इस मामले में परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
Source link
देवरिया में महिला का शव फंदे से लटका मिला:नए मकान में संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी