![]()
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय गांव में रविवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान आशा देवी (55), पत्नी रामआश्रय प्रसाद, निवासी बभनौली पाण्डेय गांव के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार लेकर पहुंचे, जहां बी.वी. सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। मृतका अपने पीछे चार पुत्र रंजन, रंजीत, राजीव और राकेश तथा तीन पुत्रियों ज्योति, पुष्पा और किरन का परिवार छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत:घर के दरवाजे पर बैठी थीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की खराब मौसम में खुले स्थानों पर रहने से बचें