![]()
देवरिया में भलुअनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को 25 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार, भलुअनी क्षेत्र की एक युवती ने 1 मई 2026 को तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया था कि अभिमन्यू निषाद नामक आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा, आरोपी ने युवती के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल किए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी ने इन आपत्तिजनक सामग्री के स्क्रीनशॉट उसे व्हाट्सएप पर भेजे थे। साथ ही, आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी लगातार फरार इस मामले में भलुअनी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 504, 506, एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)5 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। भलुअनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सोनाड़ी मोड़ के पास से आरोपी अभिमन्यू निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कटइलवा, थाना बरहज, जनपद देवरिया निवासी छेदी बिंद के पुत्र अभिमन्यू निषाद के रूप में हुई है।
Source link
दुष्कर्म-वीडियो वायरल का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में 25 दिन बाद पकड़ा गया, मोबाइल फोन बरामद