![]()
अयोध्या के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, वन संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। रामचंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री के सामने रुदौली क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने विशेष रूप से नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में वन विभाग की ओर से विकसित किए जा रहे पार्क की प्रगति और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा की। मां कामाख्या धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर विधायक ने कहा कि मां कामाख्या धाम क्षेत्र में विकसित हो रहा पार्क पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की पहचान को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को मां कामाख्या धाम की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। रुदौली-मिल्कीपुर के वन क्षेत्रों पर विशेष चर्चा मुलाकात के दौरान रुदौली और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्रों में वन क्षेत्र के संरक्षण और विकास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। विधायक ने बताया कि अयोध्या जनपद का सबसे बड़ा वन क्षेत्र इन्हीं दोनों विधानसभा क्षेत्रों में स्थित है। ऐसे में यहां हरित आवरण बढ़ाने, वन संपदा के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने के लिए विशेष योजनाओं की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र में वन आधारित पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं को बढ़ावा देने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री ने दिया सहयोग का भरोसा रामचंद्र यादव के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्षेत्र के वन क्षेत्रों के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों का विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार को नई गति दे सकता है। मां कामाख्या धाम आने का न्योता मुलाकात के दौरान विधायक ने केंद्रीय मंत्री को मां कामाख्या धाम के दर्शन के लिए आमंत्रित किया। इस पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि अवसर मिलने पर वह अवश्य धाम पहुंचकर दर्शन करेंगे। विधायक ने इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास, वन संरक्षण और पर्यावरणीय परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Source link
दिल्ली में भूपेंद्र यादव से मिले रुदौली विधायक:मां कामाख्या धाम, वन क्षेत्र विकास और पर्यटन पर हुई चर्चा