दक्षिणी बाईपास-कागारौल रोड 18.23 करोड़ से होगी चौड़ी:सफर होगा आसान, सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उठा था मुद्दा


चंदौसी-आगरा-तांतपुर-कोट राज्य मार्ग पर दक्षिणी बाईपास, लालऊ पुल से कागारौल तक सड़क चौड़ीकरण को स्वीकृति मिल गई है। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इस रोड पर लगातार बढ़ते यातायात, संकरी सड़क और खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। 8.33 किमी सड़क होगी चौड़ी सांसद राजकुमार चाहर और खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के प्रयासों से दक्षिणी बाईपास के लालऊ पुल से कागारौल तक 8.33 किमी सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी मिल गई है। लगभग 18.23 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना में सड़क की चौड़ाई लगभग 10 मीटर होगी और 5 वर्षों का अनुरक्षण भी शामिल रहेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सांसद ने बताया-यह काम 12 महीने में पूरा होगा। इसके बाद कागारौल से जगनेर मार्ग पर भी काम शुरू होगा। इससे किसानों, व्यापारियों और आमजन को बड़ा लाभ मिलेगा।
योजना के अनुसार, सड़क की चौड़ाई लगभग 10 मीटर रखी जाएगी, जिससे दोपहिया, चारपहिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली, मालवाहक वाहन और अन्य यातायात का दबाव सुचारु रूप से संभाला जा सकेगा। यह सिर्फ चौड़ीकरण नहीं, बल्कि सड़क की गुणवत्ता को बेहतर बनाने वाला एक व्यापक कार्य होगा, जिससे आने वाले वर्षों तक क्षेत्र को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। 5 करोड़ की पहली किस्त मंजूर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस परियोजना हेतु 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यह शुरुआती स्वीकृति निर्माण कार्य को समय पर शुरू कराने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ ही अब विभागीय प्रक्रिया तेज होने की संभावना है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जमीन पर उतरता दिखाई देगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *