तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत:जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर तड़पते रहे घायल


बालोतरा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो के अंदर घायल तड़प रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। गाड़ी में फंसे घायलों को निकाला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को निजी एंबुलेंस से राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर रात करीब 11:30 बजे पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास हुआ। हेड कांस्टेबल डुंगराराम ने बताया – कानोड़ गांव के सभी लोग जोधपुर में भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। 3 घायल जोधपुर रेफर हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *