तीन जुलाई से सीएसजेएमयू में स्पॉट काउंसिलिंग:कैंपस की खाली सीटों पर पहले आओ पहले पाओ पर मिलेगा एडमिशन


छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कैंपस में सत्र 2026-27 में स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। तीन जुलाई से कैंपस में स्पॉट काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ (फर्स्ट कम, फर्स्ट अलॉटेड) के आधार पर स्पॉट काउंसिलिंग से एडमिशन दिया जाएगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगी काउंसिलिंग स्पॉट काउंसिलिंग के तहत केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो संबंधित पाठ्यक्रम की निर्धारित पात्रता (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया) पूरी करते हों। काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। सीटों का आवंटन अभ्यर्थी की मेरिट, उपस्थिति और पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत के आधार पर किया जाएगा। सीट उपलब्ध होने पर तत्काल प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। ऑनलाइन या बैंक चालान से जमा करना होगा शुल्क विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश स्वीकृत होने के बाद अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑनलाइन या बैंक चालान के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा सीट रिक्त मान ली जाएगी। कुलसचिव ने सभी निदेशकों, विभागाध्यक्षों और प्रभारियों को अपने-अपने विभागों की रिक्त सीटों का विवरण प्रदर्शित करते हुए नियमानुसार स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। तीन जुलाई से शुरु होंगी क्लासेज विश्वविद्यालय के अनुसार नियमित काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और 3 जुलाई से नए सत्र का पठन-पाठन शुरू होना है। प्रवेश समीक्षा के दौरान कई पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त पाई गईं, जिन्हें भरने के लिए स्पॉट काउंसिलिंग कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *