![]()
गोरखपुर के डोमिनगढ़ नाला से सावित्री हॉस्पिटल के पास करीब 50 मीटर हिस्से में चल रहा शिल्ट निकासी अभियान शनिवार को लगातार छठवें दिन भी जारी रहा। नगर निगम की टीम नाले में जमी वर्षों पुरानी गाद को निकालने में जुटी है। हालांकि नाले के ऊपर बने मकानों के नीचे जमा शिल्ट को निकालना सफाईकर्मियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। इधर नगर निगम का कुल 70% तक नाले की सफाई करने का दावा सामने आया है। वहीं दूसरी तरफ इस सफाई के चलते विजय चौक-अलीनगर रूट पर लोग जाम से परेशान दिखाई देते रहे। मकानों के नीचे फंसी शिल्ट निकालना कठिन नाले के ऊपर बने दो मकानों के सामने का फर्श काटकर सफाई का काम किया जा रहा है, लेकिन कुछ हिस्से ऐसे हैं जिन्हें तोड़ा नहीं जा सकता। इन जगहों पर शिल्ट निकालने में काफी दिक्कत हो रही है। जगह की कमी, अंधेरा और मिथेन गैस के खतरे के बीच सफाईकर्मी जोखिम उठाकर काम कर रहे हैं। 20 डम्पर शिल्ट निकाली गई शनिवार को नगर निगम की टीम ने करीब 20 डम्पर शिल्ट नाले से बाहर निकाली। कर्मचारियों पर अधिक दबाव न पड़े, इसके लिए तीन शिफ्टों में सफाई कार्य कराया जा रहा है। मकानों के नीचे वाली जगहों पर छोटी और बड़ी पोकलेन मशीन का इस्तेमाल संभव नहीं है, इसलिए कई स्थानों पर सफाई का काम मैनुअल तरीके से किया जा रहा है। 70 फीसदी काम पूरा, सोमवार तक सफाई का लक्ष्य नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 70 फीसदी सफाई कार्य पूरा हो चुका है। जोनल अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार और सोमवार तक दो दिनों में 50 मीटर हिस्से की तल्लीझाड़ सफाई पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने सफाई मित्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दशकों पुराने इस नाले की पहले कभी पूरी तरह सफाई नहीं हो पाई थी, लेकिन नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश और सभी विभागों के सहयोग से यह कार्य संभव हो रहा है। शिल्ट निकालते ही कराया जा रहा उठान नाले से निकाली जा रही शिल्ट का तत्काल उठान भी कराया जा रहा है। इसके लिए पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है, ताकि सड़क पर अधिक देर तक गाद जमा न रहे और आवागमन प्रभावित न हो। सड़क पर जलभराव और जाम से लोग परेशान नाले की सफाई के कारण विजय चौक से अलीनगर चौक की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी कई जगह सड़क पर पानी जमा दिखाई दिया। इसके चलते इस मार्ग पर सुबह, दोपहर और शाम के समय जाम लग रहा है। क्षेत्र का यातायात प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार तक 100 फीसदी सफाई का दावा नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार तक नाले की 100 फीसदी सफाई पूरी कर ली जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि सफाई पूरी होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी।
Source link
डोमिनगढ़ नाले की सफाई छठवें दिन भी जारी:70% मलबा निकला, जाम से विजय चौक-अलीनगर रूट पर लोग परेशान