डीएम ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार संभाला:लोधेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया, पूर्व DM शशांक त्रिपाठी का अयोध्या हुआ है ट्रांसफर


बाराबंकी के नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत आस्था के साथ की। बुधवार सुबह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह ने प्रसिद्ध पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्थानीय पुजारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। मंदिर के पुजारी आदित्यनाथ महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिलाधिकारी से जलाभिषेक कराया और विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद की खुशहाली, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान एसडीएम रामनगर आनंद तिवारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंदिर में दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद थी, जिन्होंने नवागत जिलाधिकारी का अभिवादन किया। पूर्व जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के अयोध्या स्थानांतरण के बाद ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *