ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने पर 3611 वाहनों का चालान:विशेष अभियान में 80 वाहन सीज, 1002 ई-रिक्शाओं के कटे चालान


सेफ राइड प्रोजेक्ट के ठप पड़ने की खबर सामने आने के बाद गुरुवार को यातायात पुलिस ने शहरभर में ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3,611 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 80 वाहनों को सीज कर दिया गया। इनमें 45 ई-रिक्शा भी शामिल हैं। बिना दस्तावेज और संदिग्ध संचालन पर कार्रवाई पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि अभियान के दौरान बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रहे तथा संदिग्ध परिस्थितियों में चल रहे कई ई-रिक्शाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। ई-रिक्शा चालकों को सेफ राइड पंजीकरण की दी जानकारी यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान सेफ राइड प्रोजेक्ट के तहत ई-रिक्शा चालकों को अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है, जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक है। मॉडिफाइड साइलेंसर से लेकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग तक पर शिकंजा विशेष अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी), बिना हेलमेट वाहन संचालन, नो-पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में भी व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चालान और सीजिंग की कार्रवाई की। आंकड़ों में अभियान की कार्रवाई यातायात पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान 1,002 ई-रिक्शाओं का चालान किया गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर के 94, एचएसआरपी नंबर प्लेट उल्लंघन के 378, बिना हेलमेट के 1,568, बिना सीट बेल्ट के 16 और नो-पार्किंग के 977 चालान किए गए। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में 543 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *