![]()
सहारनपुर के नागल में मंगलवार शाम देहरादून-पंचकूला हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना लाखनौर के निकट हुई। जनपद शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी सुमित कुमार अपनी पत्नी भारती (26) के साथ बाइक पर भगवानपुर स्थित एक निजी फैक्ट्री जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रॉली उछलकर भारती के सिर से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर चालक का पीछा किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:सहारनपुर में हाईवे पर ट्रॉली उछलकर सिर से टकराई; पति के साथ फैक्ट्री जा रही थी