ट्रेन से युवक के दोनों पैर कटे…3 दिन बाद मौत:अयोध्या में ट्रेन की चपेट में आ गया था, झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज


झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक पेसेंट की मौत हो गई। 10 अगस्त को अयोध्या में वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उसकी आज सुबह 11 बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारी का काम करता था मृतक का नाम उदय धानुक (35) पुत्र कालीदीन था। वह जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के लोधीपुर गांव का रहने वाला है। मृतक के भाई परसुराम ने बताया- मेरा बड़ा भाई उदय अयोध्या नगर निगम में ठेकेदार के पास सफाई कर्मचारी था। उसकी पत्नी रानी राम मंदिर में ठेकेदार के जरिए काम करती है। उनकी 12 साल की एक बेटी है। भाई ने आगे बतया- बड़े भाई दो दिन काम पर नहीं गया तो पार्षद ने उनको हटवा दिया। इस वजह से वो परेशान थे। 10 अगस्त को वह काम की तलाश में निकले थे। अयोध्या स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कट गए थे। तब उनको लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया था। हम लोगों ने भाई को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान आज भाई की मौत हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *