![]()
खेलते समय टॉय कार से तार निकलकर 8 साल के बच्चे की आंख में घुस गया। दर्द से बच्चा छटपटाने लगा। उसकी चीख सुनकर पेरेंट्स दौड़े। बच्चे की आंख में घुसकर तार बाहर की तरफ लटक रहा था। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। यह पूरा मामला पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी का है। घटना के बाद की PHOTOS…. घर में खेलते समय हुआ हादसा जानकारी के के अनुसार, बलवीर सिंह का 8 साल का बेटा कुलदीप बुधवार देर शाम घर में रिमोट वाली कार से खेल रहा था। इसी दौरान अचानक रिमोट कार का तार तेज स्पीड से निकला और सीधे मासूम की आंख में जा घुसा। तार आंख की पुतली में फंसकर लटक गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और रात करीब साढ़े दस बजे उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। 250 रुपए में खरीदी थी रिमोट कार बच्चे के पिता बलवीर सिंह ने बताया – बेटे की जिद पर बुधवार को ही 250 रुपए में रिमोट कार खरीदकर दी थी। शाम को खेलते समय हादसा हो गया। रिमोट से कार चलाते समय तार अचानक निकलकर सीधे बच्चे की आंख में घुस गया। डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला तार बांगड़ हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल नागर ने बताया – बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। सूचना मिलने पर डॉक्टर सुभाष सैनी, डॉ. रिया और डॉ. अंकिता की टीम ने आंख में फंसे तार को सफलतापूर्वक निकाल दिया। रात में इलाज के बाद बच्चे को गुरुवार सुबह दोबारा जांच के लिए बुलाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की आंख सुरक्षित है और उसकी नजर भी सामान्य है।
Source link
टॉय कार से निकलकर तार बच्चे की आंख में घुसा:खेलते समय हादसा, पिता ने एक दिन पहले 250 रुपए में दिलाई थी