![]()
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में टैंक चौराहे के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद एसयूवी सवार युवकों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। दो तस्वीरें देखें… पुलिस के अनुसार हादसा एसयूवी-300 और बलीनो कार के बीच हुआ। एसयूवी में सम्राट पैलेस निवासी अंश अपने दोस्त के साथ सवार थे। दोनों कंकरखेड़ा की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी कार गंगानगर निवासी निशांत सिंह की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे। टक्कर के बाद एसयूवी सवार युवक बलीनो चालक से उलझ गए और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। आरोप है कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में दूसरी कार में तोड़फोड़ कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर रजबन चौकी प्रभारी मानसिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभाला। ट्रैफिक पुलिस के सामने कर दी तोड़फोड़
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि एसयूवी सवार युवकों ने मौके पर मौजूद लोगों से भी अभद्रता की। इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस के सामने ही बलीनो कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हंगामा बढ़ने के कारण टैंक चौराहे के आसपास यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और कंटेनर भी फंस गए। क्रेन बुलाकर हटाई गईं कारें
पुलिस ने मौके की स्थिति संभालने के बाद क्रेन मंगाई। दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाकर कब्जे में लिया गया और सदर बाजार थाने भिजवा दिया गया। पुलिस ने काफी देर की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक अभी तक मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में हादसे के दौरान दोनों वाहनों की तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रथमदृष्टया एसयूवी सवार युवकों की गलती अधिक प्रतीत हो रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
टैंक चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा:एसयूवी सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के सामने बलीनो में की तोड़फोड़, कारें थाने पहुंचीं