टीएमसी दफ्तर में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने सुसाइड किया:बीरभूम में पार्टी कार्यालय से सुसाइड नोट मिला, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा


पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के एक टीएमसी कार्यालय में फंदे पर मिले। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह पार्टी कार्यालय रामपुरहाट में उनके घर के पास स्थित है। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह कार्यालय से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला। पार्टी कार्यालय से कथित सुसाइड नोट मिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशीष बनर्जी का शव उनके घर के पास स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय से मिला। यह कार्यालय बीरभूम जिले के रामपुरहाट में है। आशीष बनर्जी टीएमसी के पूर्व विधायक भी थे। पुलिस ने पार्टी कार्यालय से कथित सुसाइड नोट बरामद किया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पूर्व टीएमसी विधायक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उनकी मौत से जुड़ी पूरी परिस्थितियां अभी साफ नहीं हुई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *